February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा सुप्रीमो अमित शाह कल पहुंचेगे उत्तराखंड

देहरादून । भाजपा सुप्रीमो एवं राज्यसभा सांसद अमित शाह कल राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में नरेश बंसल को प्रवास कार्यक्रम प्रभारी बनाते हुए अन्य लोगों को भी जिम्मेदारियां बांटी गयी हैं। प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि पार्टी के अमित शाह 24 जून को देहरादून आ रहे हैं। उनके आगमन पर निर्धारित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में आज एक बैठक बीजापुर गेस्ट हाउइ के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को विभिन्न बैठकों की जिम्मेदारी सौंपी। बंसल को प्रवास कार्यक्रम प्रमुख की जिम्मेदारी के साथ ही अन्य को भी जिम्मेदारी दी गयी है। पूर्णकालिक विस्तारक बैठक का प्रमुख प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भण्डारी को बनाया गया है। सोशल मीडिया वालंटियर मीट प्रमुख के प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट को जिम्मेदारी दी गयी। संवाद कार्यक्रम के प्रमुख प्रदेश महामंत्री खजानदास, सहप्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला, लोकसभा चुनाव प्रबन्धन समिति बैठक के लिए नरेश बंसल को जिम्मेदारी दी गयी है। इसके साथ ही महानगर अध्यक्ष विनय गोयल को आवास भोजन तथा रजिस्ट्रेशन आदि की व्यवस्था का जिम्मा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *