Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवक की गला काटकर हत्या,पिता और दो भाई फरार

जसपुर (उद संवाददाता)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भट्ट कॉलोनी नई बस्ती में युवक की हत्या से सनसनी फैल गयी। युवक शव संदिग्ध हालातों में बरामद हुआ है। धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या की गयी है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक 25 वर्षीय नदीम की अपने ही घर में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी मौके पर मृतक का गला कटा हुआ था जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ कर जांच शुरू करदी। सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर ओर क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुँच गए ।अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि भट्ट कालोनी में नदीम नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई हैं। उसका गला कटा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची प्रथम दृष्टड्ढा मृतक नदीम का गला काट कर मृत होना प्रकाश में आ रहा है । शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक का अपने पिता और दो भाईयों से विवाद हुआ था। घटना के बाद तीनों लोग घर से फरार है। प्रथम दृष्टड्ढा मामला हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *