Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत

काशीपुर(उद संवाददाता)। गंभीर तरीके से घटित सड़क हादसे की चपेट में आकर एक 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के 100 का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से गांव चक खरदिया, तहसील टांडा बादली, जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश तथा हाल वार्ड नंबर 7 महुआ खेड़ा गंज निवासी अशोक कुमार का 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार स्थानीय एक विद्यालय में कक्षा पांचवी का छात्र है। पता चला है कि गढ़ बुधवार की शाम लगभग 6ः00 बजे वह अपने ममेरे भाई ओम विहार कॉलोनी निवासी अमन कुमार पुत्र महेश कुमार के साथ अपाचे मोटरसाइकिल संख्या अज्ञात पर सवार होकर कुंडेश्वरी से वापस घर की ओर लौट रहा था इसी दौरान मार्ग में कुंडेश्वरी रोड पर अपना घर के समीप घटित गंभीर सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे सवार आशीष कुमार गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। 108 एंबुलेंस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल बालक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक यह साफ नहीं हो सका है कि एक्सीडेंट किसी वहां से हुआ था अथवा तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने के कारण मृतक की बाइक से गिरकर मौत हुई। फिलहाल मृतक तीन भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *