Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आईएमए में परेड देखने आर्मी यूनिफॉर्म में घुसा संदिग्ध युवक

देहरादून(उद संवाददाता) ।आईएमए में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की सेवा के लिए 343 सैन्य अफसर तैयार हो गए हैं। कार्यक्रम के दौरान परेड देखने के लिए आर्मी यूनिफॉर्म में एक संदिग्ध युवक घुस गया। जिसे मिलिट्री इंटेलिजेंस ने हिरासत में ले लिया है।युवक की पहचान मुद्दसर अली (22) पुत्र सैयद मोहम्मद मुद्दसर अली निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। युवक ने पूछताछ में बताया कि वह सीडीएस की तैयारी कर रहा है। पिछले लम्बे समय से वो पासिंग परेड देखना चाहता था। इसलिए वो बिना पास के ही परेड देखने पहुंच गया। बता दें युवक ने आर्मी की यूनिफॉर्म और जूते भी पहने हुए थे।युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास परेड के लिए कोई भी आधिकारिक पास नहीं था। युवक ने पूछताछ में बताया कि वो हाल में में डीएल रोड स्थित राधे बॉयज हॉस्टल में रह रहा है। फिलहाल पकड़े गए युवक को मिलिट्री इंटेलिजेंस ने पण्डितवाड़ी पुलिस को सौंप दिया है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *