Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऋषिकेश की फैक्ट्री में भीषण आग से करोड़ों की क्षति

ऋषिकेश(उद संवाददाता)।लक्ष्मण झूला मार्ग पर टायरों पर रबड़ चढ़ाने की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। फैक्ट्री लम्बे समय से बंद पड़ी थी। लक्ष्मण झूला मार्ग पर भैरव कॉलोनी स्थित एक टायर फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ये फैक्ट्री आबादी के बीच में स्थित है। भाजपा नेता व दायित्व धारी कृष्ण कुमार सिंघल कि इस फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 9ः30 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुट गयी। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग से करोड़ों की क्षति का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *