February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। प्रदेश का प्रतिष्ठित औद्योगिक पाल परिवार अभी परिवार के वरिष्ठ सदस्य रमेश पाल के निधन से अपने आंसू पूरी तरह से पोंछ भी नहीं पाया था कि आज परिवार को एक और बड़ा आघात लग गया। प्रमुख उद्योगपति और बरेली रोड़ स्थित पाल स्टोन क्रेशर, पाल एलॉय के मालिक महेश पाल का लगभग 67 साल की उम्र में लम्बी बीमारी के बाद आज शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है की महेश पाल पिछले 5 दृ 6 सालों से कैंसर रोग से पीड़ित थे। हल्द्वानी के बृज बिहार निवासी महेश पाल का जन्म 8 अगस्त 1956 को हल्द्वानी शहर में हुआ था। वह पाल परिवार के सात भाइयों में तीसरे नंबर के भाई थे। वह अपने पीछे तीन बेटों और पत्नी को छोड़कर चले गए। उनके निधन की खबर सुनते ही पाल ग्रुप सहित शहर के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। अभी कुछ दिन पहले ही पाल परिवार के प्रमुख स्तम्भ रमेश पाल के निधन के गम से परिवार उबर भी नही पाया था परिवार अब इस खबर से परिवार व नगर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन का समाचार मिलने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास पहुंचे और महेश पाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *