February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

27 नवंबर को बुध बदलेंगे अपनी चाल,चमक उठेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार बुध देव वाणी, व्यापार, संवाद, धन और बुद्धि के कारक ग्रह माने गए हैं। बुध की चाल बदलने से व्यक्ति को जीवन के ये क्षेत्र प्रभावित होते हैं। 6 नवंबर 2023 को बुध तुला राशि से वृश्चिक राशि में जा चुके थे। अब करीब 20 दिन बाद 27 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। नवंबर महीने के आखिरी दिनों में बुध गोचर के प्रभाव से मेष लेकर मीन राशियों पर प्रभाव पड़ने वाला है, लेकिन इस राशि परिवर्तन से 3 राशियों को बंपर लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे और 2024 तक इन राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। आइए जानते हैं कि बुध गोचर से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी?

मेष: बुध गोचर से मेष राशि वालों को जीवन में कई शुभ फल मिलेंगे। जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेंगी। व्यापार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे और धन लाभ के योग बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे।

कन्या: नवंबर महीने के आखिरी दिनों में बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या राशि के जातकों के धन-दौलत में वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कार्य-व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। व्यापार में धन लाभ होगा।

कुंभ: बुध ग्रह के धनु राशि में प्रवेश करने से कुंभ राशि वालों के बेहद सुखद समय की शुरुआत होगी। नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। पिछले निवेशों से धन लाभ होगा। व्यापार भी अच्छा चलेगा और खूब धन अर्जित करेंगे। घर में भी सुख-शांति और खुशहाली का माहौल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *