Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

साधू रावण की भूमिका में छाये पूर्व विधायक ठुकराल,खूब बटोरी तालियां

रूद्रपुर(उद संवाददाता)।श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित प्रभु श्री राम जी की लीला के मंचन के नवें दिन शुभारंभ उत्तराखंड विधान सभा के उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी,कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी द्वारा संयुत्तफ रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।उनके साथ एस एस पी की धर्मपत्नी नंदिथा एएम, भाजपा नेता भारत भूषण चुघ,भरत शाह भी उपस्थित थे। रामलीला में बृहस्पतिवार रात पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल साधू रावण की भूमिका में नजर आये। उनके अभिनय को देखने के लिए रामलीला में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्री रामलीला मंचन में रावण मामा मारीच के पास पहुंचता है और उसे स्वर्ण मृग बनने को कहता है जिससे वो सीता का हरण कर सके, मारीच और रावण का भीषण संवाद होता है मारीच रावण को समझने की चेष्टा करता है परंतु रावण नहीं मानता और अंत में मारीच स्वर्ण मृग बनकर पंचवटी में जाता है जहां सीता माता जी उनको देखकर रीझ जाती हैं और प्रभु श्री राम से मृग को पकड़ कर लाने की आग्रह करती हैं प्रभु श्री राम स्वर्ण मृग का पीछा करते-करते दूर जंगल में निकल जाते हैं,मारीच की आवाज सुन सीता माता लक्ष्मण को भी प्रभु श्री राम के पीछे भेज देती है। इतने में साधु रावण का कुटिया में प्रवेश होता है जब साधु रावण यह देखता है कि कुटिया के चारों एक रेखा बनी हुई है जिसके अंदर प्रवेश करना मुश्किल है तो वह षडड्ढंत्र रचकर माता सीता को उसे लक्ष्मण रेखा से बाहर बुलाता है और माता सीता का हरण करके लंका की ओर ले जाता है जटायु द्वारा रावण को रोकने की कोशिश की जाती है लेकिन रावण द्वारा जटायु का वध कर दिया जाता है प्रभु श्री राम माता सीता को पंचवटी में न देखकर बहुत व्याकुल होते हैं और विलाप करते हैं, विलाप करते-करते उनकी जंगल में शबरी से भेंट होती है शबरी उनको किष्किंधा पर्वत पर जाने का रास्ता बताती है और वहां पर प्रभु श्री राम जी से किष्किंधा के राजा सुग्रीव से भेंट होती है और उनकी आपस में मित्रता होती है। दर्शकों सभी कलाकारों की भूमिका को बहुत सराहा गया।विशेष भूमिकाओं में रावण जीतू गुलाटी, बूढ़ा मारीच नरेश घई, साधु रावण पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सीता विशाल रहेजा, राम गौरव अरोरा,लक्ष्मण रवि कक्कड़,जटायु केशव नारंग, शबरी सनी घई, सुग्रीव विशांत भसीन, हनुमान सनी कक्कड़ द्वारा बहुत ही सुंदर अभिनय किया गया। मंच संचालन जौली कक्कड़ ने किया। श्री शिव नाटक क्लब द्वारा सभी अतिथियों का पटका ओढ़ाकर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री शिव नाटक के सरपरस्त चिमन लाल ठुकराल, राजकुमार परुथी, रमेश गुलाटी, संजय ठुकराल, नरेश शर्मा ,सूरज प्रकाश सुखीजा, अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, महासचिव राजकुमार भुसरी, कोषाध्यक्ष बबलू घई,उपाध्यक्ष बिट्टðू अरोरा, अवतार सिंह खुराना, सचिव भारत हुड़िया, विजय परुथी, प्रचार मंत्री जगमोहन अरोरा, अक्षित छाबड़ा, राजीव झाम, राहुल अरोरा,अमर परुथी, अनमोल अरोरा, चिराग जुनेजा, हरीश जुनेजा, राजीव भसीन, अरुण अरोरा, राजदीप बठला,बंटी मुंजाल, नैतिक तनेजा, अनमोल घई,चेतन खनिजो,राकेश तनेजा, गौरव गांधी ,प्रवीण बत्रा, विशाल गुंबर, प्रवीण ठुकराल, पुष्कर नागपाल,
मनीष अग्रवाल आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *