Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ाने का विरोध,कांग्रेस ने किया केन्द्र सरकार का पुतला दहन

अल्मोड़ा ।कमर्शियल सिलिंडर के दामों मे 993 रूपये की केंद्र सरकार द्वारा की गई बढ़ोतरी के विरोध मे कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया। बड़े दाम वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी पर कड़ी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिसका सीधा असर छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम जनता पर पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष भोज ने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज कर केवल राजस्व बढ़ाने में लगी हुई है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले ही बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला फ्आग में घी डालनेय् जैसा है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी निर्णय का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से तुरंत दाम वापस लेने की मांग करती है। पुतला दहन कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम फतॅयाल, दीप डांगी, गोविंद बाल्टयाल, नारायण दत्त पांडे, वी के पांडे, शरद शाह, दीपा शाह, जिला महामंत्री निर्मल रावत ,दिनेश पिलखवाल,पार्षद मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, देवेन्द्र धोनी, किरण आर्य, प्रवीण भोज, जगदीश पांडे, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, व्यापार मंडल मंडल भैरव गोस्वामी, अल्मोड़ा व्यापार मंडल महासचिव वकुल साह,अजय नेगी, गोपाल भट्ट ,इसरार अहमद,पंकज भैसोड़ा, कार्तिक साह, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील साह,पारस डसीला, एडवोकेट महेश चंद्र आर्य , जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह भाकुनी ,अनूप सिंह ,राज चौहान, अजय नेगी दीपेश कांडपाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *