Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रधानमंत्री के अल्मोड़ा/पिथौरागढ़ आगमन की तैयारियां पूर्ण,मुख्य सचिव ने लिया जायजा

अल्मोड़ा/पिथौरागढ़(उद संवाददाता)। जागेश्वर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एसएस संधू ने जागेश्वर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 अक्तूबर को जागेश्वर धाम भ्रमण के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने शौकियथल में बने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना भी की तथा राज्य वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने जिलाधिकारी विनीत तोमर से प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियों को पूर्ण किया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम की देश विदेश में बहुत मान्यता है उन्होंने कहा कि कुमाऊं के मानसखंड में भी जागेश्वर धाम का विशेष स्थान है, इसलिए इस धाम का मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जिससे जागेश्वर धाम का जल्द ही जीर्णाेधार होगा। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री बहुत लोकप्रिय नेता हैं, इसलिए जब प्रधानमंत्री जागेश्वर आयेंगे तो यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों की आर्थिकी में वृद्धि होगीइस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु को निर्देश दिए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए। पिथौरागढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने नगर पिथौरागढ़ में जनसभा स्थल एसएस वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज लिया। उन्होंने जनसभा स्थल पर मंच , स्टॉल ,सीटिंग अरेंजमेंट ,शौचालय, पेयजल विद्युत ,साउंड सिस्टम आदि विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर हो रहे कार्यों को देखा तथा कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये! कहा कि तैयारियो में किसी भी प्रकार त्रुटियां नहीं रहनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी रीना जोशी सहित शासन एवं जनपद स्तर के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *