Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन,युवक की मौत

रुद्रप्रयाग । अगस्तयमुनि क्षेत्र में एक वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। हादसा अगस्तयमुनि क्षेत्र के सिल्ली के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर पुलिस की टीम और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने व्यक्ति के शव को गहरी खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान नवीन (48) पुत्र शिव प्रसाद वशिष्ठ निवासी मेकोटी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक नविन तिलवाड़ा से अगस्तयमुनि मार्ग की ओर जा रहा था। इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को जिला प्रशासन को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *