Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिथौगढ़ पहुंचकर सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे में बदलाव,पहले आदि कैलाश फिर जायेंगे जागेश्वर धाम
पिथौरागढ़/अल्मोड़ा(उद संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 12 अत्तफूबर को पिथौरागढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। आज जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने सीएम धामी भी पिथौरागढ़ पहुंचे और उच्चाधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का स्थालीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी का मौका है कि पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं। पीएम आदि कैलाश, पार्वती कुंड और जागेश्वर का दौरा करेंगे। पिथौरागढ़ में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। सीएम ने कहा कि पीएम के दौरे से उत्तराखंड में पर्यटन को पंख लगेंगे। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे। वहीं बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के दौरे में आंशिक बदलाव किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पिथौरागढ़ पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे फिर जागेश्वर धाम जाएंगे। बाबा जागनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद पीएम फिर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक आदि कैलाश में बादल या धुंध छाने के आसार देखते हुए पीएम के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। यहां जिला मुख्यालय में जनसभा के साथ ही अल्मोड़ा के जागेश्वर दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम का पहले जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना का कार्यक्रम तय था। उनके हेलीकॉप्टर की शौकियाथल में सुबह करीब 7ः35 की लैंडिंग और आठ बजे के करीब जागेश्वर मंदिर में पूजा के बाद करीब 9ः30 बजे पिथौरागढ़ की रवानगी का समय तय बताया जा रहा था। मंगलवार देर शाम उनके कार्यक्रम में बदलाव की जानकार मिली। सूत्रों के मुताबिक दिन के समय बादल के साथ धुंध छाने से आदि कैलाश के दर्शन दुर्लभ होते हैं। हिमालय के नजदीक होने से धुंध छाने की संभावना देखते हुए उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। आदि कैलाश, जागेश्वर धाम और पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित जनसभा की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। ऐसे में अधिकारियों का कहना है कि पीएम के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव से व्यवस्थाओं में कोई खास बदलाव नहीं करना होगा। अल्मोड़ा डीएम विनीत तोमर ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *