Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्वास्थ्य सचिव ने चंपावत में किया चिकित्सालयों का निरीक्षण

चंपावत (उद संवाददाता)। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने चंपावत में स्वास्थ सेवाओं का हाल जाना है। डाण् राजेश कुमार ने उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ,जिला चिकित्सालय चम्पावत, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चलथी चंपावत, उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट का निरीक्षण किया है। स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू बीमारी को रोकने के लिए अस्पतालों में डेंगू वार्ड मच्छरदानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सालय में पानी की निकासी साफ़ सफाई और दवा के छिडकाव की उचित व्यवस्था करने के भी कहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में इमरजेंसी दंत रोग विभाग पैथोलॉजी लैब महिला वॉर्ड में भर्ती महिलाओं एवं प्रसव से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं व भर्ती मरीजों का हाल जाना। राजेश कुमार ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता करने के साथ ही अस्पताल से उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उत्तराखंड सरकार की ओर से मरीजों को निशुल्क जांच सुविधा के लिए संचालित चंदन लैब का भी निरीक्षण करते हुए पंजिका में जांच से संबंधित विवरणों और बीमारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सालयों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला चिकित्सालय में प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *