Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मना मुख्यमंत्री धामी का जन्म दिन

गदरपुर/रूद्रपुर(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 48वां जन्मदिन भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। प्रातः 9बजे से शिव पार्वती मंदिर आवास विकास में हवन यज्ञ का किया गया। इसके बाद 10बजे शिव पार्वती मंदिर के सामने पौधारोपण किया गया और सुबह 11बजे थाने के सामने लंगर वितरण हुआ। जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में पूरा प्रदेश विकास की राह पर चल पड़ा है। धामी ने सदैव भारत की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। धामी ने प्रदेश में विकास का रोल मॉडल प्रस्तुत किया है फोरलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं इससे आम जनजीवन और शहरी जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। इस दौरान सुरेश खुराना, लवली हुड़िया, अभिषेक वर्मा,मुनी भुसरी, सुभाष गुंबर,अशोक हुरिया,कपिल कुमार,सतीश छाबड़ा, मिन्नी गुंबर,राजकुमार मिगलानी, राकेश भुसरी, कुनाल रस्तोगी,रमन छाबड़ा,गुलशन शर्मा,अनिल जेटली, संजय चौधरी,रविंद्र सिंह,ज्योति राज, सुभाष खुराना ,विजय अरोरा,विपिन गुप्ता, अश्वनी कुमार,मीनाक्षी, रवि,हैप्पी चंद्रा,हरीश रल्हन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। रूद्रपुर-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर वहां सभी निवासियों को फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। श्री चुघ ने सभी का साथ मिलकर मुख्यमंत्री श्री धामी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से श्री धामी ने मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाला है राज्य तेजी सेविकास की ओर अग्रसर हो रहा है। श्री धामी ने देवभूमि को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए कई सख्त कदम भी उठाए। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, असहाय, पिछड़े आदि के लिए कई कल्याण कारी योजनाएं भी प्रारम्भ की। जिसका लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। इस दौरान राज कोली, रोहित कोली, अजय मौर्य, रवि पुरी, अनिकेत,रोहित ठाकुर,प्रियांशु कोली,दीपक राणा,अमित गौड़ आदि मौजूद थे। आश्रम के निवासियों ने श्री चुघ का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *