Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अगवा बालिका मुरादाबाद से बरामद,आरोपी गिरफ्तार

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम द्वारा 2 साल से अगवा बालिका को जनपद मुरादाबाद से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। । जानकारी के अनुसार थाना ट्रांजिट कैंप में वर्ष 2022 में एक युवक बालिका को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। परिजनों द्वारा इस मामले में ट्रंाजिट थाने में रपट दर्ज कराई गई थी। करीब 2 साल से बालिका की बरामदगी ना हो पाने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले की विवेचना निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सुपुर्द की गई। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा गुमशुदा की बरामदगी के काफी प्रयास किए गए। जिसके परिणामस्वरूप अगवा बालिका को थाना मुंडा पांडे जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर अभियोग में अभियुक्त राहुल पुत्र स्व. मोहनलाल निवासी आगापुर तहसील मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। परिजनों द्वारा अपनी पुत्री को सकुशल पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, कांस्टेबल रमेश चंद्र, महिला कांस्टेबल ममता मेहरा, रेखा टम्टा व हेका. भूपेंद्र सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *