Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार खाई में गिरने से एक की मौत,दो घायल

पौड़ी(उद संवाददाता)। कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास पहाड़ी के फिसलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिर गयी। इस हादसे में 54 वर्षीय तेजपाल चंद पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम मटकुंड पट्टी सावली थलीसैंण की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल 55 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह ,निवासी-मटकुंड, पट्टðी-सावली, थाना थैलीसैंण, 21 वर्षीय अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ ,निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट को उपचार के लिए चिकित्सालय भर्ती कराया गया। दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास थान गांव निवासी 65 वर्षीय सुदामा प्रसाद की पहाड़ी में फिसलकर मौत हो गई। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। गांव के अमित डिमरी ने बताया कि वह पैदल चल रहे थे। थकान महसूस होने पर वह नगाणगांव मोटर पुल के पास बैठ रहे थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने के साथ फिसल कर खाई में गिर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *