Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों की हादसे में मौत

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। गत दिवस नैनीताल मार्ग पर दो गांव के नजदीक स्कूटी सवार दो युवकों की पिकप वाहन से हुई भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है। दोनों युवकों को पिकप वाहन के नीचे से निकालकर चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत घोषित किया। घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के भुजियाघाट के पास टूटा पहाड़ के समीप नैनीताल से आ रहे युवकों की स्कूटी संख्या यूके 04 एएफ 2440 नैनीताल की ओर जा रही पिकअप वाहन संख्या यूके 04 सीए 7634 की चपेट में आ गयी। जिसमें दोनों युवक पिकअप के नीचे आकर कुचल गए। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पिकअप के नीचे से दोनों युवको को बमुश्किल बाहर निकाला। दोनों युवक काठगोदाम थाना क्षेत्र के ज्वाहर ज्योति दमुवाढूंगा के रहने वाले हैं। जिनकी शिनाख्त यश बिष्ट पुत्र शेर सिंह उम्र 20 वर्ष और शुभम जोशी पुत्र आनंद जोशी उम्र 19 के रूप में हुई है। दोनों दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में पड़ोस में रहते थे। सूचना मिलने पर एसपी क्राइम यातायात डा.जगदीश चंद्र भी घटनास्थल पर पहुंचे वे उन्होंने विस्तार से जानकारी लेकर यातायात सुचारू कराया। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों मृत युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *