Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से महिला बैंक कर्मी की मौत

बच्ची को स्कूल छोड़कर डड्ढूटी के लिए जा रही थी बैंक
काशीपुर(उद संवाददाता)। आईटीआई थाना क्षेत्र के मोहल्ला जसपुर खुर्द इलाके में गैस गोदाम के समीप सुबह स्कूटी सवार महिला की अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक महिला बैंक कर्मी है। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हाउस भेज दिया जहां से पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल के पास लावारिस हालत में खड़े ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। ”दय विदारक तरीके से घटित घटना के बारे में पता चला है कि कुंडेश्वरी स्थित अपना घर नामक पॉश कॉलोनी में रहने वाली 32 वर्षीय पूनम कुशवाहा पत्नी रवि प्रकाश मुरादाबाद रोड स्थित एक बैंक में सर्विस करती थी। आज सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी 3 वर्षीय पुत्री को स्कूल छोड़कर स्कूटी से बैंक जा रही थी इसी दौरान आईटीआई थाना क्षेत्र में जसपुर खुर्द इलाके में गैस गोदाम के समीप द्रुतगति से चली जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की घटती ही मौके पर स्थानीय लोगों एवं राहगीरों का मजमा लग गया। इस दौरान खतरा भाप ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। पुलिस को हादसे की जानकारी मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए उसे पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया जहां से पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मृतका का पति भारतीय प्रबंधन संस्थान के आईटी विभाग में कार्यरत बताया जा रहा है। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *