Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हरिद्वार जा रही रोडवेज बस नदी में फंसी,यात्रियों को पोकलैंड मशीन से बमुकिश्ल बचाया

हरिद्वार । पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते बिजनौर जनपद में एक बार फिर से कोटावाली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से कोटावाली नदी रपटे के बीच एक रोडवेज बस फंस गई है। जिससे बस में 70 यात्रियों की जान आफत में पड़ गयी। नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही इस में सवार यात्रियों को पोकलैंड मशीन की मदद से बमुकिश्ल बचाया गया। जानकारी के अनुसार तेज बारिश होने से भागूवाला क्षेत्र की कोटावाली नदी का जलस्तर शनिवार को सुबह सात बजे बढ़ना शुरू हो गया। करीब नौ बजे यूपी परिवहन निगम यात्रियों से भरी एक बस नदी रपटे के गुजर रही थी। नदी के तेज बहाव में रपटे के बीच जाकर यात्रियों से भरी बस दलदल में फंस गई। वहीं, नदी के तेज बहाव के बीच अचानक फंस जाने से बस के यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस नदी में रपटे से फिसल कर पत्थरों के सहारे रुक गई। वहीं, नदी पुल के पास खड़ी क्रेन आनन-फानन मौके पर पहुंची और रस्सियों के माध्यम से बस को नदी में पलटने से बचाया गया। सीओ के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू अभियान में पोकलेन के माध्यम से कड़ी मशक्कत के बाद यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस में चालक जितेंद्र शर्मा और परिचालक प्रदीप यादव मौजूद थे। राहगीरों कहना है कि चालक की लापरवाही से बस नदी में फंसी गई, यात्री बाल-बाल बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *