Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बीस कांवड़िये घायल

देहरादून ।देर रात अशारोड़ी चौकी के पास कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशारोड़ी और थानाध्यक्ष क्लेमेंट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया। जानकारी के मुताबिक गुरूवार रात अशारोड़ी चौकी से आगे कांवड़ियों की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी। टैªक्टर ट्राली में करीब दो दर्जन से अधिक कांवडिये सवार थे। सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी आशा रोड़ी मय पुलिस बल के मौके पर रवाना हुए तथा थाने को भी सूचित किया गया। थाने से थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन भी मय पुलिस बल के तुरंत मौके पर पहुंचे। तीन गंभीर व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया तथा बाकी घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल पावर लाइन मोहब्बेवाला में भर्ती कराया गया।हादसे का कारण चालक को अचानक नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल थे, जिसमें से तीन गंभीर हैं। सभी घायल ग्राम तिघरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। घायलों में 27 वर्षीय संजय पुत्र अनिल, 30 वर्षीय राहुल पुत्र राजेंद्र, 38 वर्षीय विजय पुत्र मांगेराम ,22 वर्षीय अभिषेक पुत्र यशपाल,19 वर्षीय रितिक पुत्र अनूप कुमार,25 वर्षीय मोहित कैथल पुत्र जयपाल, 41 वर्षीय श्रवण पुत्र मदनलाल, 19 वर्षीय वीशू पुत्र सुभाष को मोहब्बे वाला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर घायल 28 वर्षीय प्रवीण पुत्र नरेंद्र, 25 वर्षीय मोहित पुत्र जयपाल एवं 25 वर्षीय शुभम पुत्र ओमकार को दून अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *