Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बोल्डर गिरने से पिकप सवार दो लोगों की मौत,चार घायल

देहरादून।कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर भारी भरकम बोल्डर आ गिरा। इस दौरान बोल्डर की चपेट में आने से पिकप वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे एक वाहन टमाटर लेकर ग्राम कोटा दमोह से विकासनगर मंडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान तुनिया के पास अचानक भूस्खलन हो गया और बोल्डर वाहन पर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर जान चली गई। वहीं, चार घायलों को विकासनगर के उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून के लिए रेफर किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *