Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तरकाशी में लव जिहाद का विरोध: बीजेपी नेता ने दुकान खाली कर परिवार सहित छोड़ा गांव

पुरोला(उद संवाददाता)। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में नाबालिग को भगाने की घटना के बाद समुदाय विशेष के खिलाफ जगह-जगह विरोध तेज हो गया है। इसी बीच भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने भी परिवार सहित गांव छोड़ दिया।अपनी दुकान का सारा सामान समेट कर वह देहरादून चले गए। बुधवार देर रात उनकी पत्नी गुलशाना चार अन्य सहयोगियों के साथ दुकान खाली करते दिखी। उनके साथ छह अन्य लोगों ने भी अपनी दुकानें खाली कर दी। उनकी पत्नी ने कहा कि वो अपनी मर्जी से दुकान खाली कर रहे हैं। और कुछ लोगों ने यहां का माहौल खराब किया जिसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ रहा है। नाबालिग को भगाने की घटना के विरोध में गुरुवार को भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय के व्यापारियों व विभिन्न संगठनों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। साथ ही बाहरी व्यापारियों को 15 दिन के भीतर दुकानें खाली करने को कहा। इसके बाद भवन स्वामियों से दुकानें खाली करवाई जाएगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुबोध रतूड़ी ने कहा कि नगर में बाहरी व्यापारियों के राशन कार्ड और आधार कार्ड बिना पुख्ता जानकारी के बनाए जा रहे हैं जो यहां पर भी पुरोला जैसी घटना को दोहरा सकते हैं। इसके बाद भवन स्वामियों से दुकानें खाली करवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार भटवाड़ी के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *