Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ननिहाल आए युवक की हादसे में दर्दनाक मौत

रामनगर। रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर ग्राम गैबुआ के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि 18 वर्षीय हर्षित जोशी निवासी अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश बुधवार को रामनगर स्थित ग्राम गैबुआ में अपनी ननिहाल आया था। शाम को वह अपनी मामी ममता के साथ स्कूटी से जा रहा था स्कूटी उसकी मामी चला रही थी। वह पीछे बैठा हुआ था बताया जाता है कि इसी बीच एक डम्पर ने स्कूटी को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद हर्षित सड़क पर जा गिरा और डंपर का एक टायर उसके उपर से निकल गया। गंभीर हालत में हर्षित को उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में मृतक की मामी ममता को भी चोटे आई हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है वही पुलिस भी घटना की जानकारी में जुट गई है। डम्पर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *