Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी कर सकते हैं पिथौरागढ़ के गूंजी का दौरा

देहरादून(उद संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान पीएम मोदी सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गूंजी का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गूंजी का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्टð का कहना है कि वो ये ही चाहते हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आएं और सीमांत जिले पिथौरागढ़ के गूंजी का दौरा करें। इसके लिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय नेतृत्व से आग्रह भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेताओं का कहना है कि जैसे ही पीएम से अनुमति मिलेगी तो इस दौरे की तैयारी की जाएगी। इसके साथ ही पीएम की पिथौरागढ़ में उनकी शानदार रैली कराई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को होगी। इस बैठक में 30 मई से शुरू होने वाले राष्ट्रव्यापी महा जनसंपर्क अभियान की कार्ययोजना तय की जाएगी। बैठक में कार्यसमिति के एजेंडे और पीएम के संभावित दौरे के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही शुक्रवार को कार्य समिति का एजेंडा तय करने के लिए प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में सीएम धामी और पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *