Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बृजभूषण के खिलाफ महिला कांग्रेस ने उठाई आवाज

रूद्रपुर ।देश की महिला पहलवानों द्वारा भाजपा सांसद बृजभूषण शर्मा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और यौन शोषण मामले के विरुद्ध दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर किए जा रहे सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन देने के लिए महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रुद्रपुर में भी अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह को ज्ञापन सौंपकर भाजपा सांसद बृजभूषण शर्मा के विरुद्ध कठोरात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा किया जा रहे सत्याग्रह आंदोलन को समर्थन देने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से महिला कांग्रेस ने मांग की है कि महिला पहलवानों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच हो और दोषी भाजपा सांसद ब्रज भूषण शर्मा के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ,पार्षद प्रीति साना, पूनम गुप्ता ,मधु सिकदर, मंजू जैन, राधा रानी, सरोज, मीना हालदार, शोभा द्वेबेदी, कांति, प्रेमलता, संतोष गुप्ता, श्रीमती शोभा देवी सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *