Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक शिव अरोरा बने पंतनगर विवि प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्य

रूद्रपुर। विधानसभा अध्यक्ष की ऋतू खंडूरी की संस्तुति बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय पन्तनगर की प्रबन्ध कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। विधायक शिव अरोरा ने बताया कि कृषि क्षेत्र के विख्यात देश ही नही विश्व स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली भारत की कृषि एवं प्रद्योगिकी क्षेत्र में उत्तराखंड की एक मात्र विश्वविद्यालय गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी में उन्हें प्रबन्ध कार्यकारणी में सदस्य नियुक्त किया है, उसके लिये विधायक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एव विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का आभार जताया। विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से पन्तनगर यूनिवर्सिटी के हित मे उसको देश की अग्रणी यूनिवर्सिटी बनाने के लिये जो बेहतर प्रयास किये जायेंगे वह करेंगे। उनका प्रयास रहेगा किसान हित ओर इस एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी छात्र छात्राओं के हित ने जो बेहतर होगा उसको प्रदेश सरकार के माध्यम से कराने लिये पूरा प्रयास किया जायेगा ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *