Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार और होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म, होटल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बाजपुर । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने मुखबिर की सूचना पर यहां एक होटल में औचक दबिश देकर रंगरेलियां मनाते नाबालिग छात्रा व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने होटल संचालक सहित 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जबकि नाबालिग को एसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य को सूचना मिली कि क्षेत्र में केहलो होटल में कई समय से अनैतिक धंधा चल रहा है। जहां आए दिन नाबालिक स्कूली छात्राओं को लाया जाता है। जिस कारण यहां का माहौल काफी गंदा हो रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बसंती आर्य द्वारा भूपेंद्र सिंह भंडारी पुलिस उपाधीक्षक बाजपुर को सूचित किया गया और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम व बाजपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से होटल में छापेमारी की गई तो छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से नाबालिक छात्रा और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले । कस्टमर एंट्री रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में बिना आईडी प्रूफ लिए बिना एंट्री के दोनों को रखा जाना पाया गया । पूछताछ पर नाबालिग बालिका के बैग से स्कूल की 1 जोड़ी ड्रेस व नोटबुक आदि बरामद हुए। छात्रा द्वारा बताया गया कि वह कक्षा 12 में अध्ययनरत है। घर से स्कूल आते जाते मोहम्मद मोनिश कई समय से उसके साथ दोस्ती करने का दबाव बना रहा था । मना करने पर मोहम्मद मोनिश द्वारा स्कूल छोड़ने की बात कहकर जबरदस्ती उसे अपनी कार बोलेरो मैं बैठा लिया और कार में नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया और उसे डरा धमकाकर केहालो होटल बाजपुर में ले गया वहा होटल संचालको से मिलकर कमरा लेकर युवती को कमरे में ले गया जहां उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया । मना करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई। होटल संचालक प्रीतपाल सिंह व परमिंदर सिंह से पूछताछ पर बताया कि बिना आईडी के कमरा देने और उनके साथ आए युवती के नाम की इंट्री में बिना किए कमरा देने पर कस्टमर से 500 से 1000 रुपए तक कमीशन लेते है। जिस कारण कस्टमर एंट्री रजिस्टर में बिना युवती का नाम एंट्री के बिना आईडी के कमरा दिया जाना बताया गया। होटल संचालकों द्वारा नाबालिग को बिना आईडी प्रूफ लिए व बिना एंट्री किए होटल में कमरा देने और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में होटल संचालक सहित 03 व्यक्तियों को मौके पर गिरफ्तार कर नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस मामले में थाना बाजपुर में आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें मोहम्मद मोनिश पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मुंडिया पिस्तौल ईदगाह बाजपुर, होटल संचालक परमिंदर सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी केहलो होटल बाजपुर तथा प्रितपाल सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 जसपुर खुर्द काशीपुर शामिल हैं। उनके पास से तीन मोबाईल, 4300 रूपये नगद, एक कार, सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *