Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटलों और रिजॉर्टाे में ले जाया जा रही मिलावटी पनीर की खेप पकड़ी

खाद्य सुरक्षा विभाग एवं एफडीए विजिलेंस देहरादून की टीम ने की संयुक्त कार्रवाई

काशीपुर । उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावटी दुग्ध पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काशीपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एवं एफडीए विजिलेंस देहरादून की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के तहत भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बरामद किया। यह पनीर चौपहिया वाहनों के माध्यम से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से लाया जा रहा था तथा रामनगर में रिसॉर्ट में ले जाया जा रहा था। इनमें से एक कार पर आर्मी और दूसरी पर अधिवक्ता का लोगो बना था तथा एक कार पर वीआईपी लिखा था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे के मुताबिक उत्तराखंड खाद्य संरक्षा आयुक्त आर राजेश कुमार के निर्देश पर मिलावटी पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा उपायुक्त गणेश चंद्र कंडवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एवं एफडीए विजिलेंस देहरादून के एसआई जगदीश रतूड़ी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई कार्यवाही के अंतर्गत काशीपुर में तड़के 4 बजे से घड़ियाल रोड पर वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान 5ः30 बजे दो कारो में 3ः30 क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा गया चौकी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के टांडा से लाकर रामनगर होटलों और रिजॉर्टाे में वितरित करने के लिए ले जाया जा रहा था। प्रथम दृष्टया यह पनीर मिलावटी प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर और जसपुर पवन कुमार द्वारा पनीर के सैंपल लेकर तत्काल प्रभाव से जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि इनकी रिपोर्ट कल तक आ जाए। उन्होंने बताया कि मिलावटी पानी ला रहे दोनों व्यक्तियों के द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि वह यह पनीर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के टांडा सवार चला रहे थे जहां इसकी फैक्ट्री संचालित है। वह यह काम निरंतर करते रहते हैं और निजी नंबरों की गाड़ियों में अब यह कारोबार कर रहे हैं और लगातार वाहन बदलते रहते हैं जिससे कि यह पकड़ में नहीं आ पाते हैं। पकड़े गए इस पनीर की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी। वहीं एफडीए विजिलेंस देहरादून के उपनिरीक्षक जगदीश रतूडी के मुताबिक उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा कमिश्नर के निर्देश पर खाद्य पदार्थों के मिलावट को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जोकि सभी जिलों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्य फोकस डेरी प्रोडक्ट पर है क्योंकि सबसे ज्यादा मिलावट डेयरी प्रोडक्ट नहीं पाई जाती है और आम जनता के द्वारा डेरी प्रोडक्ट का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। इसलिए सरकार से लेकर शासन तक सभी इस मिलावट को रोकने के लिए कटिबद्ध हैं जिसके चलते यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षा उत्तराखंड उपायुक्त गणेश चंद कंडवाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर, जसपुर पवन कुमार, एसआई जगदीश रतूडी एफडीए विजिलेंस देहरादून, संजय नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *