Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार ट्रक से भिड़ी,बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

लालकुआं। स्विफ्ट डिजायर कार ट्रक से टकरा गई। जिसमे बिंदुखत्ता निवासी एक ही परिवार के छह लोगो को मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार बिदुखत्ता के वीआईपी गेट दुर्गापाल कालोनी निवासी सेंचुरी मिल कर्मी 27 वर्षीय सोनू शाह शुक्रवार शाम को अपनी पत्नी पूजा देवी, पांच साल की पुत्री रुचिका, तीन साल पुत्र दिव्यांशु, 21 वर्षीय भाई रवि,12 वर्षीय बहन खुशी वर्ष के साथ अपने गांव गालिबपुर देवरिया बिशंभरपुर जा रहे थे, शनिवार तड़के 2ः30 बजे अभी वह गांव के निकट श्रीदत्तगंज पहुंचे ही थे कि चालक को झपकी आ गई और कार अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी छह लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, प्रातः गश्त पर जा रहे श्रीदत्तगंज के प्रभारी निरीक्षक विपुल कुमार पांडेय ने क्षतिग्रस्त वाहन को देखा, जिसके बाद हादसे की जानकारी मिल सकी, पुलिस ने कार में फंसे सभी लोगों को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की सांसे थम चुकी थी। सुबह होते ही घटना स्थल पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर सिर्फ दुर्घटनाग्रस्त कार ही खड़ी थी। कार के पास गन्ने की खोई पड़ थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है जिस ट्रक से कार टकराई है। वह चीनी मिल से बगास लेकर निकला थ। घटना स्थल से कुछ दूरी से ही बजाज चीनी मिल इटईमैदा को जाने वाला मोड़ है। इसलिए ट्रक पर बगास लोड होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी किस ट्रक से कार टकराई है। इसका पता लगाने में जुटी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *