Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घायल अवस्था में मिले दो युवकों की मौत

रूद्रपुर । रूद्रपुर में नैनीताल रोड और किच्छा में रोडवेज स्टेशन पर घायल अवस्था में मिले दो युवकों की मौत हो गयी। रूद्रपुर में मिले युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। जानकारी के अनुसार बीती रात नैनीताल रोड पर कोर्ट के पास एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना 108 और पुलिस को दी गयी। जिस पर 108 की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि जिलाअस्पताल में युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। उधर किच्छा रोडवेज स्टेशन पर भी संदिग्ध हालातों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया है कि अनुसार 40 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र जगपाल बंदायू के थाना दातागंज का मूल निवासी था। वह यह लालपुर में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। बीती शाम किच्छा रोडवेज स्टेशन पर वह संदिग्ध अवस्था में अचेत मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे बड़ा था। सूचना पर उसका छोटाा भाई समेत परिवार के अन्य लोग पहुंच गये। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *