Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टांडा जंगल से हाथियों का झुंड आने से हाईवे जाम

रुद्रपुर। नैनीताल और पंतनगर रोड पर हाथियों का झुंड आने से हड़कम्प मच गया। हाथियों से सड़क पर खड़े होने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों के जंगल में जाने के बाद यातायात सुचारू हो पाया। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। शनिवार रात आठ बजे के आसपास टांडा जंगल से हाथी नैनीताल रोड पर आ गए। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने अपने वाहन रोक लिए। करीब 10 मिनट बाद हाथियों के जंगल में वापस जाने के बाद यातायात सुचारू हुआ। इससे पहले शाम को हाथी हल्दी पंतनगर रेलवे स्टेशन होते हुए पंतनगर रोड पर आ गए। यह देख चालकों ने अपने वाहन दूर ही रोक लिए। जिससे मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी वन कर्मियों के साथ पहुंचे और हाथियों पर नजर रखे रहे। बाद में हाथियों के जंगल में चले जाने के बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हुई। वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने बताया कि टांडा जंगल में हाथियों के कई झुंड है, जो अक्सर आबादी क्षेत्र में आ जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *