Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पतंजलि योगपीठ में मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दी जान

हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मरीज एटा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह हुई इस घटना से पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पता चला कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी 42 वर्षीय राजीव कुमार का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी राजीव को लेकर इलाज कराने पतंजलि आई थी। कल शाम राजीव ने फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया था लेकिन उस वक्ता पत्नी ने उसे बचा लिया। शुक्रवार की सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक राजीव कई साल से दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। परिवारजन अक्सर उसे इलाज कराने पतंजलि योगपीठ लेकर आते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *