Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एक लाख नगद व लाखों की चरस समेत तस्कर पकड़ा

हल्द्वानी (उद संवाददाता)।कोतवाली लालकुआं पुलिस ने एक लाख की नगदी तथा लाखों कीमत की चरस समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में गठित एडीटीएफ की पुलिस टीम उनि सोमेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक वंदना चौहान, कॉन्स्टेबल आनंदपुरी, दयाल नाथ, चंद्रशेखर, कमल बिष्ट, महिला कॉन्स्टेबल जया राणा, प्रियंका शाही द्वारा आज चेकिंग के दौरान राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू बोहरा पुत्र धन सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम बिंदुखता लालकुआं को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.390 किलो चरस व 102950 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को पांच हजार रुपए नगद पुररूकार देने की घोषणा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *