Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

तीन राज्यों में वांछित ईनामी बदमाश दबोचा

किच्छा। तीन राज्यों में वांछित 15,000 रुपए के इनामी बदमाश को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी मनोज कुमार कात्याल ने बताया कि उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के विभिन्न अपराधों में वांछित अपराधी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू पुत्र कन्हाई निवासी आदर्श काॅलोनी फकीर पुरा सिविल लाइंस मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है जोकि पिछले लंबे अरसे से पहचान छुपाकर रह रहा था। अभियुक्त भातू गैंग का मुख्य लीडर था तथा 1989 से फरार चल रहा था जिसके तीनों राज्यों की पुलिस को तलाश थी। प्रेस वार्ता में सी ओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार, के अलावा उप निरिक्षक सुनील सुतेरी, विजय कुमार द नितिन रोतेला पुरन गिरी, जगमोहन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *