August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर ।सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात ग्राम सखकनपुर क्षेत्र में सड़क पार करने के दौरान एक गुलदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गुलदार के शव का पशु चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराने के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नष्ट करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चालक की तलाश शुरू करने के साथ ही उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *