Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हादसे में नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन सहित छह घायल

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बेलबाबा के पास नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें स्वयं दुग्ध संघ के चेयरमैन उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए। उन्हंे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन मुकेश बोरा मंगलवार को रुद्रपुर से हल्द्वानी की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बेल बाबा के पास अचानक सड़क के सामने जानवर आने से उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें स्वयं मुकेश बोरा एवं उनकी पत्नी सहित छह लोग घायल हो गए जिनका नीलकंठ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *