Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कार की टक्कर से मासूम बालक की मौत

रूद्रपुर ।बिलासपुर के पास ईशा नगर में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय मासूम बालक को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक बुरी तरह घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मूल रूप से जिला वैशाली बिहार निवासी मिथलेश सिंह बिलासपुर रोड स्थित चडड्ा पेपर मिल में कार्यरत हैं और बिलासपुर के पास ईशा नगर में परिवार के साथ रहते हैं। उनका पांच वर्षीय पुत्र ऋतिक घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रूद्रपुर के निजी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *