Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मकर संक्रांति स्नान के लिए हरकी पैडी पर उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरिद्वार। मकर संक्रांति पर हरिद्वार में आस्था का रेला उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर मकर संक्रांति स्नान की तैयारियों को देर शाम अंतिम रूप दे दिया गया था। सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर डुबकी लगाने की व्यवस्था की गई है। इस बार भी मकर संक्रांति की डुबकी दो दिन लगेगी। शनिवार की रात सूर्य उत्तरायण हो रहे हैं, स्नान सुबह से ही आरंभ हो जाएगा। लेकिन, पुण्यकाल की मान्यता रखने वाले रविवार को संक्रांति की डुबकी लगाएंगे। शनिवार को तड़के से ही हरकी पैडी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दिन भर पुण्य की डुबकी लगायी। श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान और गंगा पूजन के बाद तिल गुड़ वस्त्र इत्यादि का दान भी किया। मकर संक्रांति पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कसी हुई है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चैबंद बनाने के लिए मेला क्षेत्र को सात जोन व 17 सेक्टरों में बांटा गया है।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। शहर में दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली और ट्रक 14 जनवरी की दोपहर दो बजे तक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *