Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आबादी के बीच टावर लगाने का विरोध

रुद्रपुर। फुलसुंगा गांव के पास स्थित अनमोल काॅलोनी में आबादी के बीच टावर लगाए जाने से कालोनी के लोग भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने टावर लगाये जाने के विरोध में जमकर हंगामा काटा और टावर हटाये जाने की मांग की। काॅलोनी वासियों का कहना था कि आबादी के बीच में टावर स्थापित होने से लोगों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर दुष्परिणाम होगा लेकिन प्रशासन सुध लेने को तैयार नहीं है। रेडिएशन के चलते छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य दांव पर लगा है लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कालोनीवासियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टावर नहीं हटाये जाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *