Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार,यात्री परेशान

देहरादून ।कोहरे के चलते लेट हो रही ट्रेनों से यात्रियों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक तो यात्री तय समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच रहे हैं। साथ ही ट्रेनों में सफाई की व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। देरी से देहरादून पहुंच रही ट्रेनों को सही समय पर रवाना करने की जल्दी में ट्रेनों की सफाई सही ढंग से नहीं हो रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को गंदगी के बीच सफर करने के रूप में भुगतना पड़ रहा है। सर्दियों में कोहरे के चलते लंबी दूरी के लिए चलने वाली अधिकांश ट्रेनें कई घंटे देरी से चल रही हैं। देहरादून आने वाली उपासना व राप्ती गंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में इन ट्रेन को यहां से सही समय पर रवाना करने की जल्दी में इन ट्रेनों की सफाई भी सही ढंग से नहीं हो रही है। यात्रियों ने राप्ती गंगा और उपासना एक्सप्रेस में साफ सफाई की शिकायत रेलवे से की है। जिस पर आधा रास्ता गुजरने के बाद ट्रेनों की सफाई कराई जा रही है। कोहरे का असर लंबी दूरी की रेल सेवाओं पर भी पड़ रहा है। पुरी व योगनगरी )षिकेश के बीच संचालित होने वाली कलिंगा उत्कल ;पुरी एक्सप्रेसद्ध शुक्रवार की रात्रि अपने निर्धारित समय पर योगनगरी )षिकेश नहीं पहुंच पाई। जानकारी मिली कि यह ट्रेन अपने समय से 11 घंटे बिलंब से है। योगनगरी ऋषिकेश-पुरी के बीच कलिंगा उत्कल ;पुरी एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन किया जाता है। लंबी दूरी की यह रेल सेवा पिछले कुछ दिनों से लगातार कोहरे के कारण बिलंब से )षिकेश पहुंच रही है। कलिंगा उत्कल का योगनगरी )षिकेश पहुंचने का समय रात्रि 09ः50 बजे तय है। जबकि शुक्रवार को यह सेवा तय समय पर )षिकेश नहीं पहुंच पाई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि कलिंगा उत्कल शुक्रवार रात्रि दस बजे तक मथुरा भी नहीं पहुंच पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *