Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर । भदईपुरा में सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदईपुरा में संदिग्ध हालात में सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो मृतक की पहचान 50 वर्षीय परमानंद गंगवार पुत्र बुद्धसेन गंगवार के रूप में हुई। मृतक मजदूरी करता था और किराये के मकान में रहता था। वह मूल रूप से ग्राम आसपुर अली हसन, तहसील नबावगंज, बरेली का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा। वहीं परिजनों ने बताया कि सोमवार को परमानंद डड्ढूटी में गए थे और वापस आते समय उनकी मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *