Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रेलवे भूमि मामले में पूर्व सीएम हरदा ने लिखा खुला पत्र: कानूनी पक्ष अपनी जगह,मुख्यमंत्री निभाएं अभिभावक का कर्तव्य

हल्द्वानी। रेलवे की भूमि पर बसे लोगों को हटाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को खुला पत्र लिखा है। सोशल मीडिया पर लिखे इस खुले पत्र में हरदा ने कहा कि कानूनी पक्ष अपनी जगह सही है, लेकिन मानवीय पक्ष देखते हुए कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षों से बसे हुए लोगों को हटाने का रेलवे, प्रशासन, पालिका का निर्णय केवल कानूनी पक्ष नहीं है, यह मानवीय पक्ष भी है। हल्द्वानी कुमाऊं और प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। यहां का सामाजिक सौहार्द हमेशा उच्च स्तर का रहा है। यदि 50 हजार से ज्यादा लोगों को हटाया जाएगा, तो यह लोग कहां जाएंगे। एक अशांति का वातावरण पूरे हल्द्वानी में और कुमाऊं के अंचल में फैलेगा। कहा कि कुछ लोग आज भले ही चुप हों, जब स्थितियां बिगड़ेंगी तो वह लोग भी सरकार के विवेक पर अंगुली उठाएंगे। हरीश रावत ने कहा कि वह न्यायिक निर्णय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं, मगर राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम एक अभिभावक का कर्तव्य निभा सकते हैं। उन्होंने सीएम को रेलवे से बातचीत करने, गौला नदी के किनारे-किनारे रिवरÚंट डेवलप कर कुछ अतिरिक्त भूमि निकालकर रेलवे की जरूरत की पूर्ति करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *