Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जश्न के साथ नये साल का स्वागत..डीजे पर लोग देर रात तक थिरकते रहे

देहरादून/रूद्रपुर। नये साल का स्वागत लोगों ने उत्साह के साथ किया। देर रात तक होटल रेस्टोरेंट और घरों में पार्टी का दौर चलता रहा। घड़ी में रात को 12 बजते ही आतिशबाजी का नजारा देखने को मिला। मस्ती के बीच लोगों ने नए साल का स्वागत किया। जगह-जगह रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए।भारी ठंड में पहाड़ो की रानी मसूरी और नैनीताल ही नहीं मैदानी इलाकों में भी नए साल के जश्न पर लोग खूब झूमे। होटलों में न्यू ईयर पार्टी देर रात तक चलती रही। नए साल के जश्न के लिए होटलों, क्लबों आदि में जश्न की खासी तैयारियां की गई थीं। शनिवार शाम से महफिलें सजने लगी थीं। देहरादून में चकराता रोड, जीएमएस रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड आदि जगहों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। डीजे पर लोग देर रात तक थिरकते रहे। हजारों लोग होटलों और रेस्टोरेंटों में नए साल का जश्न मना रहे थे तो सैकड़ों युवा हाड़ कंपा देने वाली ठंड में सड़कों पर हुड़दंग करने में भी पीछे नहीं रहे। जगह-जगह सड़क किनारे वाहन खड़े कर लोग नए साल का जश्न मनाते दिखे। रूद्रपुर में भी विभिन्न होटलों के साथ ही लोगों ने घरों पर भी जश्न मनाकर नये साल का स्वागत किया। नये साल की पहली सुबह की शुरूआत कोहरे के साथ हुई। लोगों ने साल के पहले दिन मंदिरों में जाकर हाजिरी लगाई। तड़के से ही दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लोगों की भीड़ रही। कुल मिलाकर लोगों ने खुशी-खुशी 2022 को विदा किया और दिल खोलकर वर्ष 2023 का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *