Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गरीब जरूरतमंदों को एसएसपी ने बांटे कम्बल

रूद्रपुर। बढ़ती शीत लहर को देखते हुये जिले के कप्तान ने कड़कड़ाती ठंड में ठिठुर रहे बेसहारा और गरीब लोगों को कंबल वितरित कर मानवता की मिसाल पेश की है। भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और समाजसेवी और रोहित गुम्बर के सहयोग से गत देर रात्रि जिले के पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने नगर के गांधी पार्क के निकट स्थित रैन बसेरा, गंगापुर रोड आदि विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए वहां ठंड में ठिठुर रहे बेसहारा और गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस प्रशासन का पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया। कप्तान मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में कम्बल मिलने से ठिठुुरते व्यक्तियों को राहत मिलेगी। उन्होने कहा कि जरूरमंदों की सेवा ही मानवता की असली सेवा है। गरीब व असहाय लोगों की सहायता करना हम सबका दायित्व है, एवं जो लोग सक्षम है उन लोगों को जरूरतमंदो की सहायता के लिए आगे आना चाहिये। कंबल वितरण के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जयगुरुदेव इंडस्ट्रीज एमडी रोहित गुम्बर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *