Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नरभक्षी गुलदार को वन विभाग ने ढेर कर दिया

टिहरी । घनसाली क्षेत्र में आंतक का पर्याय बने गुलदार को आखिरकार वन विभाग ने ढेर कर दिया है। इसी गुलदार ने बीते दिनों मयकोट गांव के 12 वर्षीय मासूम को निवाला बना लिया था। तब से ग्रामीणों ने भारी रोष था। बता दें 27 नवंबर को गुलदार ने मयकोट गांव के 12 वर्षीय बच्चे अनव को मौत के घाट उतार दिया था। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष था। ग्रामीण गुलदार को मारने की मांग कर रहे थे। मासूम को निवाला बनाये जाने के बाद से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया था।स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे मार गिराने के लिए शूटर जयहुकिल और गंभीर सिंह भंडारी को क्षेत्र में तैनात किया था। गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने के लिए नौ ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया गया था। गुरूवार सुबह गुलदार को दोनों शूटरों ने ढेर कर दिया। वन विभाग के मुताबिक मारा गया गुलदार मादा है, जिसकी उम्र 6 से 7 साल के लगभग है। गुलदार को पोस्टमार्टम के लिए घनसाली पशु चिकित्सालय लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *