August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गदरपुर। संदिग्ध हालातों में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक रजापुरा नंबर दो गदरपुर निवासी 23 वर्षीय इरफान अली पुत्र शाकिर अली पंतनगर के एस ब्लाक स्थित स्थित एक फार्म में काम करता था। वह काम के सिलसिले में अकसर फार्म हाउस पर ही रूकता था। पिछले करीब बीस दिन से वह घर नहीं आया था। शुक्रवार सुबह फार्म के पास ही उसका शव पेड़ से लटका मिला। फार्म सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *