Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से भिड़ी,एक की मौत

रुद्रपुर। किच्छा क्षेत्र में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुलिस से टकरा गया। जिससे बाइक पर सवार दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस के मुताबिक थाना देवरनिया बरेली के ग्राम विहारीपुर निवासी 19 वर्षीय कौशल अपने साथी राजू के साथ बाइक से लालकुआं से घर जा रहा था। वह किच्छा क्षेत्र में वह पुलिस से भिड़ गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक घायलों में कौशल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार के मुताबिक शव को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक व उसका साथी लालकुआं में किसी किसी आटो की दुकान पर करते थे। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *