Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हत्याकाण्ड में युवक को झूठा फंसाने का आरोप

नानकमत्ता, 18 अगस्त। दीपक हत्याकांड में आरोपी युवक को झूठा फंसाये जाने के विरोध में ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष दौलतराम वर्मा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को प्रतापपुर नं- 4 बंगाली कालोनी निवासी दीपक विश्वास की हत्या कर दी गयी थी। जिसके आरोप में पुलिस ने पड़ोसी सुशील विश्वास को गिरफ्रतार किया था। उनका कहना है कि सुशील को झूठा फंसाया जा रहा है और पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करे। उन्होंने कहा कि सुशील इस मामले में निर्दोष है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की पुनः जांच की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *