Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अग्निपथ योजना के खिलाफ अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए निकली पैदल तिरंगा यात्रा

अल्मोड़ा। अग्निपथ योजना के खिलाफ आज अल्मोड़ा से पैदल तिरंगा यात्रा हल्द्वानी के लिए निकली। युवा क्रांति समिति के बैनर तले युवा लगातार अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं। गुरुवार को चौघानपाटा में युवा एकत्र हुए। जिसके बाद यहां से लोधिया, क्वारब,खैरना, भवाली, भीमताल, रानीबाग होते हुए पैदल हल्द्वानी पहुंचेंगे। जगह-जगह से युवा इस यात्रा में शामिल होंगे। हल्द्वानी में युवा अग्निपथ के विरोध में धरने पर बैठेंगे। कुमाऊं के अन्य जिलों से भी युवाओं के हल्द्वानी पहुंचने की उम्मीद है। तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के लिए दमनकारी है। इसके विरोध में युवा हल्द्वानी में जाकर धरना देंगे। अल्मोड़ा से इसकी शुरूआत की जा रही है। इस मौके पर भरी पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *