Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्टेडियम में टेबिल टेनिस टूर्नामेंट शुरू

रुद्रपुर। जागृति युवा समिति के तत्वावधान में स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन टेबिल टेनिस टूर्नामेंट प्रारंभ हो गया। जिसका शुभारंभ देवभूमि व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। श्री सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में खेलों में प्रतिभायें निखरकर सामने आ रही हैं यदि उन्हें सही मंच मिले तो वह राज्य का नाम रोशन कर सकती हैं। ओपन बॉय सिंगल टूर्नामेंट में हल्द्वानी, काशीपुर, रूद्रपुर और किच्छा के 30 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। 24 जून को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इस दौरान यश अरोरा, अनुज राणा, चिराग भटेजा, नवजीत िंसह, मानस सिडाना, आकाश पुष्पक, मेजर सिंह गाबा, शानू दास, युवराज आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *